खालसा पंथ के साजना दिवस पर लंगर लगाया
कादियां | हरचोवाल रोड पर गैस एजेंसी के सामने समूह दुकानदारों ने खालसा पंथ के साजना दिवस के उपलक्ष्य में लंगर लगाया। इस मौके पर सरबत के भले की अरदास की गई, उसके बाद चाय और पकौड़े का लंगर राहगीरों में वितरित किया गया। इस अवसर पर अमरीक सिंह, सिकंदर सिंह, मनजीत सिंह, मलकीत सिंह चेयरमैन, अशोक, कृष्ण कुमार, जोगिन्द्र सिंह व अन्य ने लंगर बांटने की सेवा की।