सिख वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद महिला को साइकिल दी
कादियां| सिख वेलफेयर सोसायटी ने एक जरूरतमंद महिला को नई साइकिल खरीदकर दी। सोसायटी के सदस्य नवनीत सिंह ने बताया कि गांव बुच्चे नंगल की निवासी अंजू बाला जोकि लखनकलां गांव की एक निजी अकेडमी में दर्जा चार की सेवा करती हैं, वह प्रतिदिन अकेडमी में पैदल आती जाती थी। एनआरआई सदस्यों के सहयोग और सोसायटी की तरफ से अंजू बाला को नई साइकिल खरीदकर दी गई है। इस मौके पर उनके साथ सदस्य मास्टर मनजिंदरपाल सिंह, तजिन्द्र सिंह मोड़, गुरविन्द्र सिंह बुच्चे नंगल, सिमरनजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।