खालसा साजना दिवस पर समागम कराया
कादियां | खालसा साजना दिवस और बैसाखी के पवित्र त्योहार को समर्पित गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला धर्मपुरा कादियां मे साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में धार्मिक समागम श्रद्धा भावना के साथ करवाया गया। इस अवसर पर हेडग्रंथी सरदारा सिंह ने कथा विचार की। इस मौके पर प्रधान तरलोक सिंह, उप प्रधान दविंदर सिंह, करतार सिंह, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, सेक्रेटरी निरंजन सिंह, कैशियर मनजीत सिंह, ग्रंथी दरबारा सिंह व अन्य मौजूद थे।