पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना

मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति कादियां के समूह कर्मचारियों की तरफ से ब्लाक दफ्तर कादियां में अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना दिया गया। इस मौके कामकाज ठप रख रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों का वेतन बाकी कर्मचारियों की तरह खजाना दफ्तर के जरिए दिया जाए, पंचायत समित और जिला परिषद में काम कर रहे कर्मचारियों व अन्य विभागों के अनुसार अपनी पेंशन स्कीम लागू करने संबंधी सर्टिफिकेट जारी किया जाए, पंचायत अफसरों व सुपरिंटेंडेंटों को ईओ की पोस्ट पर पदोन्नत करने संबंधी विभागीय मंत्री द्वारा दी प्रवानगी के आधार पर नियम बनाए जाएं और बीडीपीओ का अधिकतर चार्ज दिया जाए। इस अवसर पर हरदेव सिंह पंचायत अफसर, सुखजिंदर कौर, अमरबीर सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, संदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत सिंह समिति कर्लक, मनजीत कौर, गुरप्रीत कौर, दविंदर कौर आदि पंचायत सचिव और समूह दफ्तरी स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...