रियाड़की कॉलेज काे 20 कंप्यूटर टेबल और एक वाटर कूलर दिया
कादियां| पीएनबी बैंक की तरफ से रियाड़की कॉलेज की विशेषताओं और अच्छी शिक्षा को मुख्य रखकर रियाड़की कॉलेज का दौरा किया गया। इस मौके पर पीएनबी बैंक प्रेरणा स्कीम के तहत मनु त्रिवेदी ने रियाड़की कॉलेज तुगलवाल को 20 कंप्यूटर टेबल और एक ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर गगनदीप सिंह, नवदीप कौर, गगन रंधावा, हरजीत कौर, परमजीत कौर व समूह स्टाफ मौजूद था।