पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बैंक खातों में नहीं आने के विरोध में लाभपात्रियों ने की नारेबाजी

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बैंक खातों में नहीं आने के विरोध में लाभपात्रियों ने की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभपात्रियों के बैंक खातों में राशि न आने पर उन्होंने नगर कौंसिल कादियां के बाहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लाभपात्री अजमल मसीह और लतीफ मसीह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान राकेश कुमार, बशीर मसीह, सतनाम सिंह, दर्शन लाल ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली ग्रांट के संबंध में कौंसिल द्वारा बुलाने पर जरूरी दस्तावेजों के साथ कौंसिल दफ्तर में आए थे, लेकिन कौंसिल के कर्मचारियों द्वारा जिस जगह या कच्चे मकान के लिए आवेदन किया गया था उसका नक्शा लाकर जमा करवाने को कहा गया है।

उन्हें यह भी कहा जा रहा है उसके बिना उन्हें ग्रांट नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करीब तीन बार लाभपात्रियों के दस्तावेजों और सबूतों की जांच हो चुकी है। लाभपात्रियों का कहना है की करीब डेढ़ साल से आवेदन और दस्तावेज जमा करवाए जा रहे हैं। अब तक कच्चे मकान की जगह कुछेक ने नए मकान बना लिए हैं और कुछ लोग नक्शा बनवाने के खर्च में भी असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि ग्रांट संबंधी कुछ दिन पहले वह विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा से मिले थे और बाजवा ने कहा था कि शीघ्र ही उनके बैंक खातों में ग्रांट की राशि जमा हो जाएगी, लेकिन अब सरकार और प्रशासन द्वारा गरीब लाभपात्रियों को नए दस्तावेज और सबूत के बहाने बनाकर परेशान और खज्जलखुआर किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्ण देवी, रूप रानी, पुष्पा, रजनी बाला, शीला वंती, अशोक कुमार, अलका रानी, सुरिन्द्र कुमार, सुखदेवराज, सुरिन्द्र कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार, निर्मला, रंजना देवी, मनोहर लाल, दलबीर कौर, सतपाल, अरविन्दर सिंह, जीत मल, प्रेम कुमार व अन्य मौजूद थे।

नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते हुए लाभपात्री। -भास्कर

नए आदेश में नक्शे भी सबूतों में जमा करने अनिवार्य : ईओ

नगर कौंसिल के ईओ जतिन्द्र कुमार महाजन ने कहा है कि सभी कार्य नियमों और सरकारी हुक्मों के अनुसार हो रहे हैं। किसी भी लाभपात्री को परेशान या खज्जल-खुआर नहीं किया जा रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 234 लाभपात्रियों की ग्रांट आ चुकी है। इन लाभपात्रियों की सूची दफ्तर के बाहर लगाई है, लेकिन सरकार द्वारा नए आदेश जारी हुए हैं कि इन लाभपात्रियों के बैंक खातों में राशि जमा करवाने से पहले आवेदन वाली जगह के नक्शे भी सबूतों में जमा करने अनिवार्य हैं। वहीं, इन नक्शों को पास करने की कोई फीस नहीं लेगा।

लाभपात्री के लिए जरूरी

स्कीम में जिन लोगों के घर कच्चे हों और वह अपने घर को पक्का करना चाहते हैं, उन लोगों को लाया जाता है। वहीं, स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की कॉपी, घोषणा पत्र, मालकी जमीन के कागजात और अब नक्शा भी कौंसिल दफ्तर में जमा करवाना होगा।

खबरें और भी हैं...