पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक बाजवा ने बसरावां में बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन कार्ड बांटे

विधायक बाजवा ने बसरावां में बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन कार्ड बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| गांव बसरावां में हलका विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने लोगों की मुश्किलें सुनी और समस्याओं का मौके पर हल किया। इस दौरान हलका विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तरफ से चुनावों के दौरान जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा किया गया है। इस दौरान विधायक फतेहजंग बाजवा ने बुढ़ापा पेंशन स्कीम के तहत बुढापा पेंशन के कार्ड बांटे गए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए कैप्टन सरकार द्वारा हर सुविधा मिलेगी। इस मौके बाजवा ने गांव निवासियों के साथ आने वाली पंचायत चुनावों के बारे में विचार चर्चा की। यहां बलविंदर सिंह, यकीन सिंह, भुपिंदरपाल सिंह, रविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, जिंदपाल, सरदूल, अमरीक सिंह, साबी, जौली, मास्टर अमरीक सिंह, जसपाल सिंह आदि कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...