हरकिरत सिंह को जिला अधिकारियों ने किया सम्मानित
जिला गाइडेंस कौंसलर की ओर मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत गांव भाम के सरकारी हाई स्कूल में जिला गाइडेंस कौंसलर परमिन्द्र सिंह सैणी, डॉ. परमजीत कौर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी पहुंचे।
इस दौरान परमिन्द्र सिंह सैणी ने कहा कि जिला गाइडेंस कौंसल की ओर से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का अहम उद्देश्य दूसरे छात्रों को प्रेरित करना है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र हरकीरत सिंह जिसने 617 अंक लेकर पंजाब मैरिट में 22वां रैंक हासिल किया था, उसे विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक करने वाले विद्यार्थियों जिनमें सुमनप्रीत कौर, कुलविन्द्र सिंह, सुखविन्द्र कौर, किरनदीप कौर, तमन्ना कालिया, मनिन्द्र सिंह मनप्रीत कौर, किरनदीप कौर बलजीत कौर आदि शामिल थे, को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल लखविन्द्र सिंह, कलभूषण, मनिन्द्रपाल सिंह, कुलबीर सिंह, रमन कुमार, कमलजीत कौर, मनप्रीत कौर, सिमरजीत कौर, रमन कुमारी, रेखा देवी, सुखविन्द्र कौर, महिन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
स्टूडेंट्स को सम्मानित करते परमिन्द्र सिंह सैणी, डॉ. परमजीत कौर व अन्य।