पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंगवां के पूर्व सरपंच के घर पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो : सेखवां

भंगवां के पूर्व सरपंच के घर पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो : सेखवां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भंगवां के पूर्व सरपंच द्वारा अपने घर में हुए हमले के आरोपियों को पकड़ने की पुलिस को दी गई शिकायत के बावजूद करीब 18 दिनों से कोई कार्रवाई न होने के बाद पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी काहनूवान एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि अगर शरारती तत्वों की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि स्पोर्ट करेंगे तो समाज कहां जाएगा।

एक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस भी सरकार की है तथा वह राजनीतिक शह पर काम कर रही है। जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो 28 तारीख को शाहकोट के चुनावों के बाद पुलिस थाना कादियां का घेराव किया जाएगा। एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि पुलिस को आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करना चाहिए तथा रणजीत सिंह राणा को इंसाफ दिलाना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ अमरीक सिंह, गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा एसजीपीसी सदस्य, गुरदेव सिंह घुम्मण, विजय कुमार पार्षद, गगनदीप सिंह भाटिया, कैप्टन चरणजीत सिंह, मलकीत सिंह पंडोरी, बिक्रमजीत सिंह सरपंच खारा, रणजीत सिंह भंगवां, गुरनाम सिंह, गुरनाम सिंह नम्बरदार, बलकार सिंह, हरभिन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, र| सिंह, जसबीर सिंह, लक्खा सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, अवतार सिंह, सुखवंत सिंह, सरवन सिंह तथा सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां पुलिस की कार्यशैली पर निराशा प्रकट करते ।

यह था मामला

गांव भंगवा के पूर्व सरपंच ने कुछ लोगों द्वारा उसके घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ किए जाने तथा घर महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में रणजीत सिंह ने बताया कि 3 मई को रात करीब साढ़े 11 बजे उसके घर के गेट को जबरन खोलकर कुछ लोग घर में दाखिल हुए तथा घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसमें उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में कादियां शहर के कुछ व्यक्तियों पर संदेह भी जताया है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टा उन्हें ही आरोपियों की तरह तीन-तीन घंटे पुलिस स्टेशन में बैठकर आना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...