भारतीय किसान यूनियन एकता के ब्लाक प्रधान हरदयाल सिंह और भट्ठा मजदूर यूनियन के कामरेड कर्म सिंह के नेतृत्व में सीएचसी भाम के गेट के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। यूनियन का आरोप है कि सरकारी अस्पताल भाम के डॉक्टरों की मिलीभगत से कुछ लोगों पर झूठा 26 का पर्चा बनाया गया है।
इस संबंध में कर्म सिंह ने बताया कि लभा मसीह, परमजीत, निशा, रीना निवासी दारापुर को पंचायत द्वारा कूड़ा फैंकने के लिए गड्डे बनाकर दिए गए थे। उस पर अमृतपाल, प्रेम लाल, जगदीश निवासी दारापुर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लभा मसीह, परमजीत, रीना और नीशा पर हमला कर दिया था। इसके बाद इन चारों को गुरदासपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि दूसरा पक्ष सीएचसी भाम में भर्ती हो गया और मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, सरकारी अस्पताल भाम के डॉक्टरों की ओर से उक्त चारों पर 26 का पर्चा बनाया गया है, जोकि सरासर झूठा है। अगर इन पर्चों को रद्द न किया गया तो सरकार अस्पताल के बाहर संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सीएचसी भाम की होगी। इस अवसर पर गुरदयाल सिंह घुमान शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, कामरेड कर्म सिंह, बलविंदर सिंह, अजीत सिंह, हरजीत सिंह, बख्शीश सिंह, प्रेम मसीह, राबट मसीह, बीबी शीला, परमजीत कौर, रानी, राज, कांता, वीना आदि मौजूद थी।
सीएचसी भाम के बाहर नारेबाजी करते यूनियन नेता।