कादियां | सेहत विभाग की हिदायतों के अनुसार हर गांव, शहर के स्कूलों में जाकर 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को एमआर के टीके लगाए जा रहे हैं। वही, कादियां के कुछ स्कूल प्रबंधक टीके लगाने से इंकार कर रहे हैं। एसमओ निरंकार सिंह ने बताया कि खसरा व रुबेला की बीमारी से बचने के लिए पूरे देश में सेहत विभाग द्वारा एमआर के टीके लगाए जा रहे हैं। कादियां में छोटे-बड़े स्कूल मिलाकर कुल 17 स्कूल हैं, जिसमें से कुछ स्कूलों ने उन्हें लिखकर नोटिस भेज दिया है कि वह बच्चों को टीके नहीं लगाएंगे, क्योंकि बच्चों के माता-पिता इस चीज पर विश्वास नहीं कर रहे। अगर स्कूल प्रबंधक एमआर के टीके लगाने से नहीं माने तो इसकी रिपोर्ट बनाकर डीसी व उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।