कादियां| देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 27वां बलिदान दिवस कांग्रेस सेवा दल के ब्लाक प्रधान नरेश दुग्गल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर समूह कांग्रेसी वर्कर शामिल हुए। पूर्व नगर कौंसिल प्रधान तिलक राज महाजन ने कहा कि राजीव गांधी के बलिदान दिवस को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर सुशील, दीपक लड्डा, यूथ कांग्रेस सिटी के प्रधान अभिषेक गुप्ता, नवजोत सिंह, नवीन शर्मा, लखबीर सिंह, विनोद, सुखपाल सिंह, सोनू शर्मा, राजेश शर्मा, केवल सिंह, विशाल दुग्गल आदि कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।