कादियां| सिख वेलफेयर सोसायटी की तरफ से एक जरूरतमंद परिवार को 5 हजार रुपए सहायता राशि देकर उनकी मदद की गई है। इस दौरान सोसायटी मेंबरों ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी गांव भोजा को दिमागी परेशानी थी। इस कारण परिवार उनकी दवा का खर्च उठाने से असमर्थ था। इसके चलते हुए सोसायटी मेंबरों की तरफ से गरीब परिवार की मदद की है। इस अवसर पर सोसायटी के मेंबर उपस्थित थे।