बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रही बुजुर्ग की बालियां झपटीं, फरार
कादियां | हरचोवाल रोड के नजदीक गांव छोटा नंगल में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो युवक पैदल जा रही बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में विद्या निवासी गांव छोटा नंगल ने बताया कि वह कहीं से पैदल ही अपने घर को वापस आ रही थी। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए और उन्होंने उसके पास आकर मोटरसाइकिल धीरे करते ही उसके दोनों कानों से बालियां झपट लीं और उसे जख्मी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब उनकी बालियां करीब आधे तोले की थीं, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बनती है। इस संबंधी उन्होंने थाना कादियां पुलिस को सूचित किया है।