कादियां|गांव सेखवां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग प्रिंसिपल भारत भूषण के नेतृत्व में बुलाई गई। इस मीटिंग के दौरान शिक्षा का अधिकार कानून 2009 की धारा 21 तथा पंजाब राइट ऑफ चिर्ल्डन टू फ्री एंड कंपल्सरी शिक्षा नियमावली 2011 के नियम 13 अनुसार प्रपोजड स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का सर्वसमिति से गठन किया गया। इस मीटिंग में त्रिलोक सिंह को कमेटी का प्रधान, गुरप्रीत कौर को उपप्रधान, कुलविन्द्र कौर सदस्य, गुरबचन कौर, सदस्य, पवनदीप विद्यार्थी सदस्य, नरिन्दर, रविन्द्र कौर, मनजिन्द्र कौर, हरप्रीत कौर, राजविन्द्र कौर, सुखराज सिंह, परमजीत कौर अभिभावकों के सरप्रस्त तथा प्रिंसिपल भारत भूषण को कमेटी का सचिव नियुक्त किया।