मुख्यातिथि चेयरमैन विश्व गौरव को सम्मानित करती टूर्नामेंट कमेटी।
वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी के विश्व गौरव ने किया विजेता टीम को सम्मानित
कादियां| कादियां के गांव डल्ला के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया। शुक्रवार को टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मैच डल्ला क्रिकेट क्लब तथा कादियां क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पहले बारी लेते हुए डल्ला क्रिकेट क्लब ने 14 ओवरों में 135 रन हासिल किए। कादियां क्रिकेट क्लब अपनी पारी में 85 रनों पर ही सिमट गई। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से चेयरमैन विश्व गौरव पहुंचे। उन्होंने विजयी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नौजवानों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नौजवान अपनी शारीरिक फिटनेस की ओर ध्यान देंगे तथा नशे जैसे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहेंगे।
टूर्नामेंट कमेटी ने विश्व गौरव को सम्मानित किया। यहां डॉ. प्रदीप कुमार, र्स्वण कुमार कोच, टोनस पन्नू, लवली पन्नू, संजू, मटटू, अमृतपाल सिंह, टामस मट्टु, गुरकीरत सिंह, राना उपस्थित थे।