भास्कर संवाददाता| कलानौर/कादियां
कम्यूनिटी सेहत केंद्र के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. लखविंदर सिंह अठवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक कलानौर में एमआर टीकाकरण मुहिम को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अब तक सरहदी ब्लॉक में 8000 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को सेहत टीम द्वारा चौड़ा खुर्द, धीदोवल की अकेडिमयों के अलावा अलग-अलग गांवों में टीकाकरण मुहिम को चलाया गया। इस मौके एसएमओ डॉ. अठवाल ने बताया कि लोगों द्वारा झूठी अफवाहों को अनदेखा किया जा रहा है और सेहत विभाग को अच्छा सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर नोडल अफसर डॉ.संदीप कुमार, बीईई नवीन कालिया, हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, एलएचवी सतवंत कौर, शीला रानी, परमिंदर कौर, सरबजीत कौर, कुलविंदर कौर के अलावा समूह फील्ड स्टाफ मौजूद था।
कलानौर में बच्चों के टीकाकरण के उपरांत एसएमओ लखविंदर सिंह व अन्य।
सरकारी स्कूल भगतपुरा में 90 बच्चों का टीकाकरण
कादियां में भी सीनियर मेडिकल अफसर डॉ.चेतना की अध्यक्षता में सरकारी स्कूल भगतपुरा कादियां में 90 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण मुहिम में सेहत विभाग की टीम में कुलदीप सिंह हेल्थ वर्कर, सुखजिंदर सिंह हेल्थ वर्कर, हरवंत कौर हेल्थ वर्कर, अमरजीत कौर हेल्थ सुपरवाइजर शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक दिनेश कुमार, बलकार चंद, विजय कुमार, सन्नी बाला, सुख चरनजीत कौर मौजूद थे।