कादियां| गांव भगतपुरा के मिडल स्कूल में मुख्याध्यापक दिनेश कुमार के नेतृत्व में एमआर टीकाकरण का कैंप लगाया गया। जिसमें कुल 90 बच्चों का टीकाकरण किया गया। दिनेश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन किशन चंद की देख-रेख तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी सीएचसी भाम के नेतृत्व में शुक्रवार को 9 महीने से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सुखजिन्द्र कौर, हरवंत कौर तथा अमरजीत कौर सेहत विभाग की ओर से इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पहुंचे थे।