घर के बाहर से बाइक चोरी
घर के बाहर से बाइक चोरी
कादियां | कॉलेज रोड पर दिन-दिहाड़े घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गया। कांग्रेस के जिला सचिव वरिंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे अपनी दुकान से मोटरसाइकिल पर घर आए थे। करीब एक घंटे के बाद जब वह घर से बाहर आए तो मोटरसाइकिल (पीबी06एसी3649)गायब था। कादियां के एचसी सुरजीत ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है, पर कुछ नहीं मिला है।