चोरी के मोटरसाइकिलों समेत दो काबू
बाबा बकाला से चोरी किया था मोटरसाइकिल
कादियां | पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिलों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी उधनवाल के इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ रोजाना की तरह नहर पुल पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे तभी एक बिना नंबर बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। उनसे वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सके। पूछताछ में युवकों ने माना कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल बाबा बकाला से चोरी किया है। इसके अलावा युवकों की निशानदेही पर एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी दकोहा और साजन सिंह निवासी घुमान के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।