श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित छबील लगाई
कादियां। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित गांव मोकलां में समूह नौजवानों और संगत की तरफ से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इस मौके सरबत के भले की अरदास की गई। राहगीरों में छबील वितरित की गई। इस अवसर पर संजीव पाल सिंह, विक्की, गोपी, गुरजीत सिंह, वस्सन सिंह, बीर सिंह, सुरजीत सिंह, ग्रंथी दविंदर सिंह मौजूद थे।