दुकान में पड़े डीजे के सामान को लगी आग, 4 लाख का हुआ नुकसान
कादियां के भैणी बांगर रोड पर एक दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में कुलवंत राय निवासी भगतपुरा कादियां ने बताया कि वह डीजे का काम करता है। डीजे का सामान रखने के लिए चार महीने पहले उसने यह दुकान किराय पर ली थी। रोजाना की तरह वह दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान मालिक का घर दुकान के नजदीक होने के कारण उनका रात 11 बजे उसे फोन आया कि दुकान में से धुआं निकल रहा है। तभी उसने दुकान खोली तो अंदर आग लगी हुई थी। तभी आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। कुलवंत राए का कहना है कि हो सकता है दुकान में पड़े फ्रिज से शार्ट सर्किट होने से आग लगी हो। उसने बताया कि आग लगने से उसका करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।