कादियां|भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव गौरव राजपूत ने नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा से मुलाकात की तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनको नियुक्ति की बधाई दी। इस मौके अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। गौरव राजपूत ने बताया कि साल 2019 की लोकसभा में भाजपा युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा तथा घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मिलने वाली सहूलतों और योजनाओं संबंधी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अमित महाजन, डॉक्टर प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद थे।