मांगों के बारे में जानकारी देते समूह पेंशनर्ज। -भास्कर
कादियां| पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक कादियां की महीनावार मीटिंग प्रधान सविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कादियां में हुई। जिसमें पेंशनरों को आ रही मुश्किलों और पेंशनर की मांगों के बारे में विचार किया गया। ब्लॉक प्रधान सविंदर सिंह औलख ने 10 मई को पंजाब स्टेट पेंशनर्ज कम फेडरेशन की राज्य स्तरीय हुई मीटिंग के बारे में बताया कि पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट के बुलावे पर 25 मई को विधानसभा हलका शाहकोट में हो रही चुनावों मौके राज्य स्तरीय रोष रैली और रोष मार्च निकाला जाएगा। यहांं गुरचरन दास, जोगिंदर सिंह, मक्खन सिंह, कुलदीप सिंह, खरैती लाल, प्रीतम सिंह, लाल चंद, देस राज, बनारसी दास, रतन सिंह, मंगल सिंह मौजूद थे।