पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वदेशी जागरण मंच ने वालमार्ट व फ्लिपकार्ट का विरोध किया

स्वदेशी जागरण मंच ने वालमार्ट व फ्लिपकार्ट का विरोध किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां|स्वदेशी जागरण मंच कादियां की मीटिंग मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में नगर संयोजक डिम्पल भनोट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें हालात और अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। डिंपल भनोट ने वालमार्ट का विरोध करते हुए कहा कि वालमार्ट की ओर से फ्लिपकार्ट सिंगापुर व उसकी भारती इकाइयों को खरीदकर बाजार को तबाह करने के आशंकाओं पर विचार विमर्श किया गया है। वालमार्ट की ओर से फ्लिपकार्ट को खरीदने पर भारतीय उद्योग को काफी हानि पहुंचेगी बल्कि इसके साथ किसानों व रोजगार पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस लिए वालमार्ट व फ्लिपकार्ट का स्वदेशी जागरण मंच विरोध करता है। इस अवसर पर सह सहयोजक दीपक भनोट, विचार प्रमुख संजीव भनोट, सह विचार प्रमुख अंकित भाटिया, संघर्ष वाहनी प्रमुख पवन कौशल, सह प्रमुख निखिल भाटिया, प्रचार प्रमुख नरिन्द्र निश्चल, संपर्क प्रमुख रमन महाजन, केवल लुथरा, विशाल भनोट मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...