कादियां| गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब में समूह शहीदों की याद को समर्पित जत्थेदार दलबीर सिंह के सहयोग से ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। सूबेदार खजान सिंह ने बताया कि समूह संगत के सहयोग से छबील लगाई गई है। इस अवसर पर बाबा परमजीत सिंह, मेंबर दयाल सिंह, सुरिंदर सिंह, जोबनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुरमेल सिंह मौजूद थे।