पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साथी कर्मी के मजाक से तंग व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

साथी कर्मी के मजाक से तंग व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साथी कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर महेशनगर क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले 34 वर्षीय मुकेश निवासी राणा कांप्लेक्स ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से मिल सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। महेशनगर थाने में दी शिकायत में मृतक मुकेश के पिता 65 वर्षीय गुलाब सिंह ने बताया कि वह कपड़े सिलाई करता है और उसकी प|ी भी प्राइवेट नौकरी करती है। मुकेश इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग पांच साल से नौकरी करता था। मंगलवार को मुकेश प|ी व बेटे को शाम के समय ससुराल शाहाबाद छोड़कर आया था। बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे गुलाब व प|ी काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद मुकेश की प|ी का शाहाबाद से फोन आया कि मुकेश ने फोन पर बताया है कि उस कुछ लोग परेशान करते हैं। सूचना मिलते ही जब गुलाब सिंह घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से कमरे को खोला तो उसने मुकेश छत में लगे पंखे से लटका था।

सुसाइड नोट के आधार पर 8 लोगों पर केस

खबरें और भी हैं...