पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ के पास सो रहे अधेड़ पर कार चढ़ी, मौके पर मौत

पेड़ के पास सो रहे अधेड़ पर कार चढ़ी, मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर| कुस्तला चौकी क्षेत्र में शनिवार को तेज बोलेरो कार के चालक ने एक युवक के टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का कुस्तला चौकी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टामर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

कुस्तला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जीणापुर का टापरा के रास्ते में अमर लाल (45) पुत्र छोटूलाल बैरवा निवासी श्योपुरा खांखला (चारा) भर रहा था। वह अपने साथियों के साथ पेड़ के पास आराम कर रहा था। इस दौरान जीणापुर की तरफ से तेज गति से आई बोलेरो कार उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई राजमल पुत्र रामरतन बैरवा ने चौकी में मामला दर्ज कराया कि मेरे काका के लड़के अमर लाल को बोलेरो कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

छप्परपोश में आग

कैलादेवी| ग्राम पंचायत खोहरी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक छप्परपोश में आग लग गई। जिससे लाखों की नगदी व आवश्यक कागजात सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित बीरवल भगत ने बताया कि छप्परपोश में उसकी बेटी गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान छप्परपोश में आग लग गई।

खबरें और भी हैं...