पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार बंद व जाम के बाद सक्रिय हुई पुलिस, गज्जूपुरा में फायरिंग के आरोपितों की तलाश में चार टीमें रवाना

बाजार बंद व जाम के बाद सक्रिय हुई पुलिस, गज्जूपुरा में फायरिंग के आरोपितों की तलाश में चार टीमें रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा| ग्राम पंचायत गज्जूपुरा में दस दिन पूर्व धूलवास रोड़ पर स्थित मकान में घुसकर युवक पर फायरिंग करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों द्वारा जाम व बाजार बंद की कार्यवाही के दबाव में पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 6 मई को प्रात: 5 बजे मोबाइल पर हुई कहासुनी से आक्रोशित दो बदमाशों ने घर में घुसकर शिवराज उर्फ काडू डडेला पर देशी कट्टे से फायर कर दिया था। जिससे उसकी जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 9 दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सपोटरा तिराहे पर जाम,धरना प्रदर्शन के साथ बाजार बंद की से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई। इनमें कैलादेवी थाना प्रभारी उदयभान सिंह, कुडगांव के दिनेशचंद तथा सपोटरा के हेड कांस्टेबल हरकेश मीणा व हम्बीर सिंह के नेतृत्व में मुखबिरों की सूचना पर जगह-जगह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। मंगलवार की देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

सट्टे की खाइवाली करते पकड़ा, नकदी बरामद

हिंडौन ग्रामीण| सदर पुलिस ने सट्टे की खाइवाली करते युवक को गिरफ्तार कर 1040 रुपए बरामद किए हैं। सदर थाने के एएसआई विजय बहादुर ने बताया कि बनकी में सट्टे की खाइवाली करते हुए सुरेश को गिरफ्तार कर 1040 रुपए बरामद किए है।

अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा

हिंडौन ग्रामीण| अवैध शराब के 55 पव्वों के साथ रीको पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। रीको चौकी प्रभारी लीलाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हिंडौन से क्यारदा की आेर अवैध शराब के पव्वे ले जा रहा था। पीछा कर क्यारदाकला के निरंजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब के 55 पव्वों को बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...