पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच साल पहले तैयार कराया सबलगढ़ को जिला बनाने का प्रस्ताव, फिर भूल गई सरकार

पांच साल पहले तैयार कराया सबलगढ़ को जिला बनाने का प्रस्ताव, फिर भूल गई सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ने भी चुनाव से पहले इस मुद्दे को उठाया।

भास्कर संवाददाता | मुरैना

सबलगढ़ को जिला बनाने का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में है। पांच साल पहले सरकार ने इस दिशा में काम शुरू किया था। लेकिन वर्ष 2013 का विस चुनाव जीतने के बाद जब सरकार ने इस ओर गौर नहीं किया तो मुरैना और श्योपुर जिले की पांच तहसीलों के लोगों ने एक बार फिर सबलगढ़ इस मुद्दे को उठाया है। अगले महीने एक बड़े अांदोलन की घोषणा की है। इधर, चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।

सबलगढ़ नगर को जिला बनाने की मुरैना जिले के सबलगढ़, कैलारस और पहाड़गढ़ और श्योपुर जिले की विजयपुर और बड़ौदा तहसील के लोग मांग उठा रहे हैं। यहां के लोगों को राजस्व, स्वास्थ्य, न्यायिक संबंधी कामकाज के लिए 100 किमी की दूर आना पड़ता है। यदि सबलगढ़ जिला बनता है तो सभी तहसीलों को 40 से 50 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि फिलहाल सबलगढ़ को जिला बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं।

कस्बा या गांव से जिला मुख्यालय की दूरी 60 किमी से अधिक है और आबादी साढ़े चार लाख के मानक को पूरा करती है तो नया जिला बनाया जा सकता है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की व्यवस्थाओं पर गौर करें तो वहां 40 किमी की दूरी पर जिले बनाए गए हैं।

सबलगढ़ से मुरैना की दूरी 70 किमी है। विजयपुर से श्योपुर जिले की दूरी 140 किमी है। इस हाल में सबलगढ़, विजयपुर, वीरपुर, कैलारस व पहाडग़ढ़ की 273 पंचायतों को शामिल कर सबलगढ़ को सरकार के नियमों के पालन में जिला घोषित किया जा सकता है।

ये है जिला बनाने का नियम

पहले भी राजनीतिक कारण से मामला ठंडे बस्ते में गया

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव से पांच माह पहले मुरैना कलेक्टर से सबलगढ़ को जिला बनाने के संबंध में सामाजिक, आर्थिक व भौगोलिक परिदृश्य संबंधी जानकारी भोपाल मंगाई थी। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के नेता सुरेश चौधरी ने सबलगढ़ को जिला बनाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा दिया। इसका श्रेय कांग्रेस को न मिल जाए इसलिए सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

सीएम से फिर इस संबंध में बात करूंगा

सबलगढ़ को जिला बनाने को लेकर मैंने 12 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था। वो हमारी बात से सहमत भी थे। इस संबंध में बहुत जल्द हम फिर सीएम से बात करेंगे। मेहरबान सिंह रावत, विधायक, सबलगढ़

खबरें और भी हैं...