पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने पटाखों से निकाल रहा था बारूद, चिंगारी से विस्फोट, युवक गंभीर

पुराने पटाखों से निकाल रहा था बारूद, चिंगारी से विस्फोट, युवक गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, अभी भी हो रहा है अवैध पटाखों का कारोबार

बानमोर में पटाखे बनाने का कारोबार पुराना है। कारोबारी पकड़े जाते हैं और छूट जाते हैं। डेढ़ साल पहले बानमोर के तत्कालीन टीआई अजय चानना ने दो ट्रॉली पटाखे दो घरों से जब्त किए थे। उन पटाखों को विवाह शादियों के लिए तैयार किया गया था। खास बात यह थी कि कारोबारी के पास बारूद रखने और उससे पटाखे बनाने संबंधी कोई लाइसेंस नहीं था। वर्तमान में भी बानमोर में आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाने का काम चल रहा है लेकिन पुलिस उस पर गौर नहीं कर रही है। कैलारस में 2106-17 में आतिशबाजी के एक ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर तकरीबन ढाई लाख रुपए के जब्त किए थे। वह कार्रवाई तब थी जब पेटलावाद में पटाखों से बड़ा विस्फोट हुआ था तब डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने हाथ-पैर चलाकर पटाखे व बारूद जब्त करने की इक्का-दुक्का कार्रवाई की थी लेकिन उसके बाद से पुलिस ने इस विषय को उठाकर नहीं देखा जबकि आज भी कैलारस में पटाखे बनाने का काम चल रहा है। मुरैना के जींगनी गांव व शहर में टंच रोड सहित अन्य इलाकों में कुछ घरों में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने वहां जाकर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा है।

एक साल पहले हुई थी दंपत्ति की मौत

बारूद फटने की ऐसी ही एक घटना में एक साल पहले अंबाह के गुरुद्वारा मोहल्ले में दंपत्ति की मौत हो गई थी। इस मोहल्ले में यूसुफ खान अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। अचानक विस्फोट हुआ तो वह खुद और उसकी प|ी सहरा बुरी तरह झुलस गए। सहरा ने घटना के तत्काल बाद दम तोड़ दिया था और यूसुफ की इलाज के दौरान तकरीबन दस दिन बाद मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...