पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुतघान रोड के एक घर से सवा लाख का माल बटोरा

कुतघान रोड के एक घर से सवा लाख का माल बटोरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुतघान रोड के एक घर से सवा लाख का माल बटोरा

सबलगढ़ |
कुतघान रोड पर रहने वाले अशोक कोष्टा के घर से चोर सवा लाख का माल बटोर ले गए। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुतघान रोड के डायमंड नगर में रहने वाले अशोक कोष्टा ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह 5 बजे नींद खुली तो देखा कि घर का सभी सामान बिखरा पडा है। कमरों में रखे बक्से खुले थे अलमारी भी खुली थीं। अशोक ने बताया कि चोर उनके घर से सोने के तीन जोडी टॉक्स, चार अंगूठी, एक जंजीर, चांदी की करधोनी, पायजेब, चूरा, कडे सहित 70हजार रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है।

चार चौराहों पर अभी तक नहीं लगे ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे

अंबाह| नगर के चौराहों का सौंदर्यीकरण करने एवं आवागमन के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व एसडीएम दिनेशचंद सिंघी, एसडीओपी किशोर सिंह भदौरिया, व नपा सीएमओ बीडी कतरौलिया द्वारा नगर के प्रमुख तीन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे व रोटरी का निर्माण कराए जाने का न केवल फैसला लिया गया था, बल्कि एक प्राइवेट कंपनी को इस कार्य का पूरा करने मौका मुआयना भी कराया गया। लेकिन कॉन्ट्रेक्ट होने के बाद इस कंपनी ने इस ओर पलट कर भी नहीं देखा। जबकि नगर के मेन बाजार में जाम लगने से आवागमन की समस्या दिनोंदिन मुसीबत बनती जा रही है।

गूंजबंधा गांव में आस्था का प्रमुख केंद्र बनी 31 फीट हनुमान प्रतिमा

अंबाह| गूंजबंधा गांव में स्थापित कराई गई 31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। क्योंकि अंबाह-पोरसा क्षेत्र में इतनी बड़ी हनुमान प्रतिमा कहीं नहीं है। इस प्रतिमा का निर्माण गांव के एक समाजसेवी व्यक्ति द्वारा जनकल्याण की भावना से कराया गया है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार के दिन यहां सैकडों श्रद्धालु भगवान दर्शन को आते हैं। मान्यता है कि यहां आकर रेवड़ी-चना का प्रसाद चढ़ाने पर हनुमानजी दु:खी व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

मुख्य मार्गों नहीं सुधरे जाम के हालात, राहगीर हो रहे परेशान

कैलारस| नगर में बैंक के सामने वाहन खड़े होने से मुख्य मार्गों पर जाम हालत बनने से राहगीर मुसीबत उठा रहे हैं। इसके पीछे एक वजह बाजार में व्यवसाय रहे लोगों द्वारा सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण किया जाना भी है। जाम की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका सीएमओ से शिकायत भी, लेकिन कार्रवाई के अभाव में आवागमन के हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांधी मार्ग, एमएस रोड, पहाडग़ढ़ चौराहा आदि क्षेत्रों में बैंकों के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ताओं के अलावा स्थानीय दुकानदार दोपहिया वाहनों को सड़क पर रख देते हैं। ऐसी स्थिति मे लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है।

45 में से 20 केन्द्र बंद, 24 दिन में सिर्फ 70 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी

मुरैना | समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 45 में से 20 केन्द्र बंद होने के कारण किसानों को सरकारी खरीद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसएमएस न मिलने के कारण किसान गेहूं को गल्ला मंडी में बेचने को मजबूर हैं। यही कारण है कि नागरिक आपूर्ति निगम 24 दिन में महज 70 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद ही कर सका है। प्रशासन ने इस बार 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने जिले में 45 केन्द्र बनाने की बात कही थी। लेकिन 18 अप्रैल तक 25 केन्द्रों पर ही गेहूं की खरीद शुरू हो सकी है। 20 केन्द्र बंद हैं। इस कारण किसान अपने गेहूं को गल्ला मंडी में 1700 रुपए क्विंटल के रेट से बेचने को मजबूर हैं क्योंकि साहलग होने के कारण किसानों को पैसे की जरूरत है। खरीद केन्द्र पूरे शुरू नहीं होने के कारण गेहूं की खरीद भी अब तक 70 हजार क्विंटल हो सकी है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाधार शर्मा का कहना है कि जिन 9500 किसानों ने गेहूं को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराए हैं उन्हें एसएमएस नहीं मिल रहे हैं। किसान बिना सूचना के गेहूं लेकर खरीद केन्द्र पर पहुंचते हैं तो खरीद अधिकारी गेहूं में 16 प्रतिशत नमी बताकर उसे खरीदने से मना कर देते हैं। इसके चलते किसानों को 265 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पंचायत नहीं दे रही ध्यान

रघुनाथपुर| पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। कुछ लोगों ने चरनोई एवं पशु विश्राम स्थल के लिए आरक्षित जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। जिससे पशुपालक परेशान हैं। कस्बे में पुलिस थाना, चंबल कैनाल रोड और फॉरेस्ट के आसपास चरनोई एवं राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर न सिर्फ भवन निर्माण किए जा रहे हैं, बल्कि प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी न तो ग्राम पंचायत और न ही प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

चंबल नहर के रुके हुए पानी से ग्रामीण कर रहे मछलियों का शिकार

गिरधरपुर | कोटा बैराज से जलप्रदाय बंद होने के बाद चंबल नहर में छिछला पानी के बीच तैरती मछलियोंं काे पकड़ने के लिए जगह-जगह लाेग दिनभर सक्रिय नजर आ रहे हैं। सलापुरा से लेकर गिरधरपुर तक चंबल नहर में कई जगह पानी भरा हुआ है। इस पानी में चंबल से बहकर आई छाेटी-छाेटी मछलियों का शिकार लोग कर रहे हैं। सलापुरा, कलारना, रामबाड़ी, चकबमूल्या, गिरधरपुर, क्यारपुरा , तिल्लीपुर सहित अासपास गांव के लाेग कपड़े का जाल बनाकर इसमें मछलियों को फंसाने की जुगत में लगे रहते हैं।

खबरें और भी हैं...