पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसों की छत व गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे लोग, नहीं हो रही कार्रवाई

बसों की छत व गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे लोग, नहीं हो रही कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोग, पुलिस नहीं करती है कार्रवाई।

एसडीओपी बोले- थाना प्रभारियों को देंगे निर्देश, नियमों की अनदेखी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

भास्कर संवाददाता | सबलगढ़

नगर के बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों के लिए संचालित बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। बतादें कि मुरैना से सबलगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग पर जौरा, कैलारस व सबलगढ़ थाने के सामने से सुबह से लेकर शाम तक बसों की छत व गेट पर लटके हुए यात्रियों से भरी हुई बसों को आवागमन होता है। लेकिन इसके बावजूद भी बस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अनदेखा कर देते हैं।

सबलगढ़ बस स्टैंड से अटार, टेंटरा-विजयपुर, मुरैना, ग्वालियर सहित अन्य जगहों के लिए संचालित होने वाली बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। जिसकी वजह से एक तरफ जहां नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं हादसों को न्योता भी दिया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी भी जब कभी कार्रवाई करने के पहुंचते है, तो निजी बस संचालकों को इसकी सूचना पहले ही मिल जाती है, जिसके कारण ये कानूनी कार्रवाई से बच निकलते हैंं।

दूसरी ओर थोड़े से किराए को बचाने के लालच में सवारियां भी अपनी जान जोखिम में डालकर बसों पर चढ़ जाती हैं। कई रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण भी यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों में आवागमन करना पड़ता है।

नियमित कार्रवाई करने के बाद ही ओवरलोडिंग पर अंकुश लग सकेगा

गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में बस चालक रुपयों के लालच में बसों में क्षमता से अधिक लोगों को बसों में भर लेते हैं। जिसकी वजह से बस में बैठे लोगों को घुटन महसूल होने लगती है। जब तक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों पर नियमित कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर लगाम नहीं लग सकती। - पंकज बजाज, स्थानीय व्यापारी

ओवरलोडिंग वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा कि नियमों की अनदेखी करने वाले यात्री व अन्य वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। -गुरू वचन सिंह, एसडीओपी सबलगढ़

खबरें और भी हैं...