पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़े युवा पीढ़ी: अनूप मिश्रा

भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़े युवा पीढ़ी: अनूप मिश्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।

संगठित समाज की पूछ परख हर जगह

जौरा: जौरा की सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला में सम्पन्न परशुराम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष इंजीनियर विनोद कुमार दुबे ने कहा कि संगठित समाज की पूछ परख हर जगह होती है। इसलिए जौरा से यह संदेश जाना चाहिए कि यहां का ब्राह्मण समाज एक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भी समाज को जोडने के लिए अथाह काम किया था। कार्यक्रम में उपस्थित रामजीलाल पाराशर, रामेश्वर दयाल शर्मा, पवन शर्मा, रामनिवास दुबे, प्रमोद शर्मा, दिनेश शर्मा, रामनरेश दुबे, अर्पित पाराशर, सूरज मरैया व मयंक अवस्थी ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

युवाओं के बीच चलाएंगे नशामुक्ति अभियान

कैलारस: कैलारस की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में उपस्थित डॉ.एसआर मिश्रा ने कहा कि आगामी एक साल तक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सजातीय बंधुओं के बीच में नशामुक्ति अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत खासतौर पर युवाओं को व्यसन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। जयंती समारोह में समाज के अध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, बनवारीलाल शुक्ला, मुरारीलाल पाराशर, दिनेश मरैया, रमाकांत शर्मा, केशव पाराशर, अशोक शर्मा, केशव शुक्ला, हेमंत मुदगल, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र मरैया, राजू शर्मा व सोनू उपाध्याय ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सद्भावना व एकता की मिसाल कायम रखें ब्राह्मण समाज

सबलगढ़: सबलगढ़ में जेल के पीछे स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरिशचंद तेहरिया ने कहा कि भगवान परशुराम ने विश्व के लिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया है। उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया जिसे सभी को कायम रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित राजेन्द्र मरैया ने कहा कि सद्भावना और एकता कायम रखना वक्त की जरूरत है। ब्राह्मण समाज के लोग इसमें सफल साबित होंगे। कार्यक्रम में डा.राजेश शर्मा, अशोक हरदैनियां, शिवमोहन शर्मा, भुल्लन शर्मा, रामजीलाल शर्मा, योगेश उपाध्याय, रामभजन शर्मा व कुलदीप दीक्षित मौजूद रहे।

अंबाह में हुआ फल वितरण

अंबाह: भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अंबाह ब्राह्मण ट्रस्ट द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पतिराम शर्मा, लवली पंडित, शिवा शर्मा, दीपक, अमित, पाती राम उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, ब्रजेश शर्मा, राम भरोसी मुदगल, रामओतार उपाध्याय, नारायणहरि शुक्ला, मुरारीलाल शर्मा, संतोषी लाल ठेकेदार, रामओतार, हरिदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...