मुख्य मार्गों पर नहीं सुधरे जाम के हालात, राहगीर हो रहे परेशान
मुख्य मार्गों पर नहीं सुधरे जाम के हालात, राहगीर हो रहे परेशान
कैलारस | नगर में बैंक के सामने वाहन खड़े होने से मुख्य मार्गों पर जाम हालत बनने से राहगीर मुसीबत उठा रहे हैं। इसके पीछे एक वजह बाजार में व्यवसाय रहे लोगों द्वारा सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण किया जाना भी है। जाम की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका सीएमओ से शिकायत भी, लेकिन कार्रवाई के अभाव में आवागमन के हालात बिगड़ रहे हैं। नगर में रहने वाले रामकुमार सिकरवार, संदीप कुशवाह, तपन चौहान आदि ने बताया कि गांधा मार्ग, एमएस रोड, पहाडग़ढ़ चौराहा आदि क्षेत्रों में बैंकों के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ताओं के अलावा स्थानीय दुकानदार दुपहिया वाहनों को सड़क पर रख देते हैं। ऐसी स्थिति मे लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है।