अिभयान..कब्रिस्तान में चलाया स्वच्छता अभियान
कैलारस| नदी अभियान समिति ने सोमवार को कब्रिस्तान पहुंचकर श्रमदान किया। वहां साफ-सफाई की गई। लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता का जिम्मा हम सबका है। सभी को मिलकर अभियान चलाना चाहिए। सामूहिक सफाई अभियान चलाए जाने से अन्य लोग भी इस दिशा में प्रेरित होंगे और शहर पूरी तरह स्वच्छ होगा। क्योंकि गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। इसलिए घरों के साथ-साथ अपने आस-पास के क्षेत्र में भी साफ-सफाई रखना चाहिए।