मुरैना| जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहायता राशि के चैक हितग्राहियों को प्रदान किए। जौरा विधानसभा क्षेत्र के कैलारस स्थित कार्यालय पर हितग्राहियों को कुल चार लाख रुपए की राशि चैक प्रदान किए गए। यह राशि उन लोगों को दी गई है जिनके परिवार के लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस राशि से वह इलाज करा सकेंगे। विधायक ने इस मौके पर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।