टेम्पो पलटने से एक की मौत, छह लोग घायल
भास्कर संवाददाता | मुरैना
टेंपो पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हुए हैं। इनमें से दो युवकों को इलाज के लिए मुरैना रैफर किया गया है।
ग्वालियर में रहने वाले गणेश पुत्र शिवचरन बाल्मीकि, मिथुन पुत्र शिवचरन बाल्मीकि अपने रिश्तेदारों के साथ कैलारस के पास स्थित खेरा गांव में किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित दष्ठौन समारोह में शरीक होने जा रहे थे। कैलारस से सभी लोग शम्मी पुत्र अल्लाउद्दीन खान के टैम्पो में बैठ गए। रास्ते में खेरा गांव के मोड पर टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।