पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक बोले जब तक हम नियमित नहीं होंगे, जारी रहेगा आंदोलन

रोजगार सहायक बोले-जब तक हम नियमित नहीं होंगे, जारी रहेगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबलगढ़: रोजगार सहायकों की हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह सिकरवार ने सोमवार को समर्थन दिया है। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सहायक जनपद प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। धरना प्रदर्शन करने वालों में भवंर सिंह रावत, जितेंद्र सिंह जादौन, प्रदीप शर्मा, संजय रावत, कमल किशोर शर्मा, प्रतिभा जादौन, मुनेश रावत, मनोज कौशिक, रुद्रप्रताप, मेघनाथ रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सबलगढ़ में कामबंद हड़ताल के साथ धरना देते रोजगार सहायक

अंबाह

यहां भी जनपद कार्यालय के सामने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रोजगार सहायकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुकेश ओझा, सुरेंद्र सिंह, अतिबल सिंह, अनुराग सिंह, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

कैलारस: जनपद कार्यालय पर रोजगार सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सोमवार को धरना जारी रहा। धरने पर बैठने वालों में गोविंद सिंह सिकरवार, सूरज प्रजापति, सरिता जादौन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पोरसा

यहां संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अवध प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में सोमवार को दिनभर रोजगार सहायक प्रदेश सरकार को न केवल कोसते नजर आए, बल्कि इनके द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में लालजीत सिंह तोमर, देवदत्त शुक्ला, मुनेंद्र राजावत, दीपक सिंह, रश्मि, अल्का एवं सरिता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...