छात्रों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा हम छू लेंगे आसमा योजना का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत स्कूली छात्रों को उत्कृष्ट स्कूल में एकत्रित किया गया। जहां टेलीफोन व लाइव टीवी प्रसारण के जरिए छात्रों ने केवल मुख्यमंत्री को सुना, बल्कि कैरियर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी लिया।
यह कार्यक्रम बीईओ जालिम सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर धाकड़ ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल व असफल रहे छात्रों का कैरियर मार्गदर्शन करने के लिए हम छू लेंगे आसमां योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत राज्य स्तर काउंसलिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिसके जरिए छात्रों को स्व-रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान प्रभारी प्राचार्य संजीव शुक्ला, कुलदीप सिंह भदौरिया, माखनलाल धाकड़, विभूतीलाल त्यागी, नवीन प्रताप जादौन,फखरुद्दीन खां, गणेश गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।