शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने शिविर 18 को
कैलारस| समाधान करने 18 मई को जनपद सभागार में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर सभी संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान शैक्षणिक कार्य के दौरान शिक्षकों को आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा इसके साथ अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इस शिविर में जनपद क्षेत्र के सभी शिक्षक, अध्यापक, सहायक अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता उपस्थित रहेंगे।