हरी लकड़ियों की कटाई पर जिम्मेदार अफसर नहीं लगा पा रहे हैं रोक
पहाड़गढ़| जंगल क्षेत्र में हरी लकड़ी कटने का सिलसिला नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा। इस कारोबार में लगे लोग जंगल हरी लकड़ी काटकर उसके गट्ठर तैयार कर यात्री बसों के जरिए कैलारस, सबलगढ़, जौरा आदि क्षेत्रों में खपा रहे हैं। हैरानी की बात यह है पहाडग़ढ़ मुख्यालय पर तैनात वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी है, बावजूद इसके वे कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाते। मालूम हो कि इन दिनों पहाडग़ढ़ स्थित रकैरा, धौंधा, ईश्वरा महादेव, हीरामन आदि जंगल क्षेत्र में इन दिनों पेड़ों की कटाई भारी तादात में की जा रही है। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी इस ओर उदासीन बने हुए है