सबलगढ़ को जिला बनाने के लिए 13 अगस्त से शुरू की जाएगी पैदल यात्रा
संतर नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम रद्द
भास्कर संवाददाता | सबलगढ़
सबलगढ़ को जिला बनाने को लेकर जिला संघर्ष समिति के तत्वाधान में संतर नंबर एक पर आयोजित होने वाले दूसरे सत्यागृह का कार्यक्रम रद्द हो गया। 2 अप्रैल को हुए उपद्रव की वजह से जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी गई। जिला संघर्ष समिति के संयोजक व अध्यक्ष उमेश वर्तमान ने बताया कि अब सबलगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर 13 अगस्त को भोपाल के लिए पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सबलगढ़ को चार तहसील विजयपुर, वीरपुर, सबलगढ़, कैलारस और पहाड़गढ़ को मिला कर जिला बनाने के लिए पहला सत्यागृह शांतिपूर्ण तरीके से
13 फरवरी 2018 को सबलगढ़ में किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा इस बात पर विचार करने के लिए दो महीने का समय मांगा था, लेकिन उसके बाद इस ओर किसी भी प्रकार की सुनवाई न किए जाने की वजह से नगर में 13 अप्रैल को दूसरा सत्यागृह आयोजित किया जाना था। लेकिन गुरूवार की देर शाम प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से लिखित रूप से मना कर दिया गया। जिसके बाद जिला संघर्ष समिति की ओर से बैठक आयोजित कर भोपाल के लिए पैदल यात्रा शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके सरपंच रघुनाथपुर योगेंद्र गुप्ता, जितेंद्र जादौन, सरपंच जगदीश जाटव, डॉ. मदनमोहन व्यास, बाबूलाल बौद्घ, पार्षद पन्नालाल,एडबीएल बत्रा, मुन्नालाल गौड़,अन्नू शर्मा, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।