सुमावली मेंं विद्युत सबस्टेशन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।
यह बात सुमावली विधायक ने लौहबसई में सबस्टेशन के भूमि पूजन के दौरान कही
भास्कर संवाददाता | सुमावली
सुमावली विधान सभा क्षेत्र में एक भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां बिजली न पहुंचाई जाए। मप्र सरकार गांव में रहने वाले प्रत्येक किसान को बिजली की उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात लौहबसई गांव में 33/11 केवी विघुत सबस्टेशन का भूमि पूजन अवसर पर सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गुड्डी-धारा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि इससे पूर्व सुमावली विधान सभा के निटेहरा व धमकन में भी विद्युत उपकेंद्र बनाने से कई गांव को बिजली उपलब्ध कराई गई है। सुमावली क्षेत्र में आज भी बिरुआ, सिलारपुर, तालपुर, रुअर, अनीपुरा, दुल्हेरनी, बेरियन पुरा, बड़ी खो, छोटी आदि ऐसे कई गांव ऐसे हैं जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची है। लेकिन अब विद्युत सबस्टेशन बनने से यह गांव भी रोशन होंगे। विधायक ने बताया कि रुअर गांव में भी जल्द ही विद्युत उपकेंद्र खोला जाएगा। इस दौरान बिजली कंपनी के जेई दिनेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
चमरगवां में जौरा विधायक ने किया भूमिपूजन
कैलारस | चमरगवां गांव में जौरा विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार ने गुरुवार को 2.20 करोड़ रूप की लागत से बनने वाले विद्युत सब-स्टेशन का भूमि पूजन किया। यह सब-स्टेशन बनते ही जनपद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में बिजली समस्या दूर हो जाएगी। भूमि पूजन अवसर पर रामहेत धाकड़, अजमेर यादव, राजू गुप्ता, बिजली कंपनी के डीई शुक्ला, जेई मुकेश जाटव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।