पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहकारी बैंक में 1.70 करोड़ का गबन, वसूली एक साल बाद नहीं

सहकारी बैंक में 1.70 करोड़ का गबन, वसूली एक साल बाद नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | विपणन सहकारी संस्था के सात प्रबंधकों ने किसानों से वसूले एक करोड़ 70 लाख 14 हजार रुपयों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में जमा नहीं कराया गया है। गबन के मामले में आरोपी प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देशों के बाद भी बैंक प्रबंधन दोषियों से गबन की गई राशि बीते एक साल में वसूल नहीं कर पाई है। किसानों द्वारा जमा कराए गए रुपयों का गबन करने वाले सोसाइटी प्रबंधकों में से छैरा पर 64 लाख रुपए, कैलारस पर 33.48 लाख रुपए,रामपुरकलां पर 32.33 लाख रुपए, मुरैना पर 16.49 लाख रुपए, जौरा पर 16.14 लाख रुपए, धमकन पर 6.45 लाख रुपए धनेला पर 1.25 लाख रुपए की राशि बकाया है।

खबरें और भी हैं...