पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नप हाउस की मीटिंग आज, हड़ताल को लेकर होगी चर्चा

नप हाउस की मीटिंग आज, हड़ताल को लेकर होगी चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल से शहर में उपजे हालात को लेकर नगर परिषद हाउस की मीटिंग कार्यकारी प्रधान डा. पवन थरेजा की अध्यक्षता में चिल्ड्रन पार्क हॉल में होगी। बैठक में पार्षदों के तहत दो-दो कर्मचारियों, ठेके पर लगे कर्मचारियों बारे भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा खुराना रोड स्थित कचरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या को पूरी तरह से निपटाने पर सभी पार्षदों ने डीसी सुनीता वर्मा से मुलाकात की।

सीवन गेट स्थित सूर्य कुंड पर पार्षद की मीटिंग हुई, जिसमें कार्यकारी प्रधान डा. पवन थरेजा, मोहन शर्मा, विरेंद्र सैनी, विनोद सोनी, धर्मवीर भोला, गोबिंद सैनी, रजत थरेजा, भीम अग्रवाल, हरजिंद्र सिंह, केसर दास, हरीश सचदेवा, ललित गोयल, नगर परिषद सचिव कुलदीप मलिक व चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मोहन भारद्वाज ने हिस्सा लिया। डा. थरेजा ने कहा कि शहर में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। हर जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर से जगह-जगह से सफाई करवाने के लिए फोन कर रहे हैं, लेकिन वे इसके लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर सफाई के लिए प्रयास किए, लेकिन इतने कचरे को साफ करना कठिन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शहरवासियों को भी सहयोग करना चाहिए। क्यों कि शहर सभी का है। आम जनता के सहयोग के लिए शहर को साफ रखना कठिन है। पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जरूर करें, लेकिन नगर परिषद के अन्य कामों को भी होने दें। इससे आम आदमी परेशान हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को दर्जनों बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को भी इस मसले का हल जल्द निकालना चाहिए। इसके बाद सभी पार्षद डीसी के बुलावे पर सचिवालय पहुंचे, जहां पूरी स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्षद ने डंपिंग ग्राउंड को लेकर चल रही स्थिति को समाप्त करने की अपील डीसी से की, ताकि हड़ताल समाप्त होते ही कचरा वहां डाला जा सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

कैथल | मीटिंग करते हुए नगर पार्षद।

खबरें और भी हैं...