पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिले में स्थापित होंगे 112 सेंटर

अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिले में स्थापित होंगे 112 सेंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2018-2019 के दौरान केंद्र सरकार की फसलों के शेष अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत जिला में 112 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इच्छुक किसानों के समूह, किसानों की सहकारी समितियां, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, पंजीकृत किसान समितियां अथवा किसान समूह, निजी उद्यमी, महिला किसान समूह या स्वयं सहायता समूह यह सेंटर स्थापित करने हेतु अपने आवेदन 31 मई 2018 सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। कृषि उपनिदेशक डाॅ. महावीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कम से कम 10 लाख तथा अधिकतम 75 लाख की परियोजना लागत के कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जा सकते हैं, जिस पर उसी अनुरूप अनुदान राशि का प्रावधान किया गया है।

खबरें और भी हैं...