नगर के कैथल रोड पर स्थित पैलेस में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व बसपा अंबाला जोन के प्रभारी डॉ. रोहताश रंगा ने शिरकत की।
बैठक में 29 मई को एसवाईएल व दादुपुर नलवी नहर के मुद्दे को लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा जेल भरो आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुंकार भरी और भाजपा सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि या तो सरकार जनता का हक दें, नहीं तो हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देंगे, जेल खाली रखें। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपए और बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दी जाएगी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस दोनों दल भयभीत है। भाजपा जनहितेषी नहीं है। अंबाला जोन के बसपा प्रभारी डाॅ. रोहताश रंगा, इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, बलदेव वाल्मीकि ने संबोधित किया। मौके पर युवा इनैलो नेता एवं अधिवक्ता संजीव माजरा, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, काला खरक प्रधान, मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर फौजी, पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, कपिल शर्मा, नरेश शर्मा, सतीश राणा, सुंदर, सतीश बलबीर, हलका प्रधान ओमप्रकाश कैरा, सरपंच राजा राम माजर, रामफल मोर, जसमेर तितरम, कृष्ण सौंगल, दरबारा सौंगल उपस्थित रहे।