संभव संस्था द्वारा गांव तितरम में हरियाणा की लोक संस्कृति को समर्पित तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा के जाने माने रंगकर्मी व हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रिय निदेशक संजय भसीन ने किया। पहले दिन प्रेम शर्मा व गुलाब सिंह ने हरियाणवी रागनियां व लोक नृत्य पेश किए। डाॅ. राजीव शर्मा हास्य के रंग बिखरने में कामयाब रहे। दूसरे दिन हरियाणा कलां परिषद व मल्टी आर्ट कल्चरल के सौजन्य से होने वाले संभव व आईएसडी दिल्ली के कार्यक्रम में सांग नवर| व अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन किया गया। तीसरे दिन रविवार को सुबह बजे रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। संभव के डायरेक्टर कुमार मुकेश ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाना है। मौके पर रामफल मलिक, विक्रम पांचाल, जगबीर, अमित, आशु, ओमप्रकाश, अमरजीत व नरेश आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय स्किल कंपीटिशन में संगतपुरा का सोनू रहा द्वितीय
भास्कर न्यूज | कैथल
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा स्किल डेवेलमेंट मिशन के तहत 17 मई को करनाल में आयोजित जोनल लेवल स्किल प्रतियोगिता द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसके लिए सोनू को औद्योगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी विभाग द्वारा 25 हजार रुपए नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। सोनू का कैथल पहुंचने पर राजकीय आईटीआई कैथल में जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार और वायरमैन अनुदेशक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सोनू प्रतिभा का धनी है।
गौरतलब है कि सोनू इससे एचएसडीएम की जोनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। सोनू अब अपना पूरा ध्यान 24 से 26 मई को राजस्थान के जयपूर में होने वाले इंटर स्टेट कंपीटिशन पर लगाए हुए है। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सोनू पर पूरा विश्वास है कि सोनू इस प्रतियोगिता में प्रदेश व देश का नाम का रोशन करेगा।