शुक्रवार को पुलिस ने रात 10 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन चलाया। अभियान के दौरान जिले की 85 प्रतिशत पुलिस ने सड़कों पर गश्त की और नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई।
एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार गश्त करते हुए विभिन्न मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व अन्य धार्मिक स्थलो, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल सहित संवेदनशील स्थानों की जांच की गई। इस दौरान जिला पुलिस ने 338 सार्वजनिक स्थानों की जांच करते हुए 45 बाहरी व्यक्तियों के चरित्र की जांच हेतू पर्चे अजनबी काटे गए। पर्चे अजनबी के तहत पुलिस उक्त व्यक्तियों के चरित्र की जांच करवाएगी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 590 दुपहिया वाहन, 595 चौपहिया वाहन, 460 लाइट व्हीकल व 272 भारी वाहनों सहित कुल 1917 वाहनों की जांच की। इस दौरान 20 हल्के व दुपहिया वाहनों के अधूरे कागजात पाए जाने पर उनका चालान किया गया, जबकि छह वाहनों केे कागजात नहीं पाए जाने पर वाहनों को इंपाउंड किया गया।
कैथल | नाइट डोमिनेशन में वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी।